15 साल की नाबालिग से गैंगरेप: खेत में ले जाकर दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 15 साल की नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 3 मई की रात की बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने 5 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि पड़ोसी गांव का 18 वर्षीय आकाश कुजूर नाबालिग को किसी बहाने से मिलने बुला रहा था। जब वह नहीं गई, तो रात करीब 9 बजे बालिका खेत की ओर गई।

इसी दौरान आकाश अपने 22 वर्षीय साथी नितेश कुजूर के साथ वहां पहुंचा और नाबालिग को जबरन खींचकर सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि दोनों ने उसे धमकाते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए जांच शुरू की और दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: अश्लील वीडियो बनाकर 5 घंटे तक बंधक बनाया, नाबालिग प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button