भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक आए चपेट में, बाइक के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है।
कार ने बाइक को मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बसनाझर निवासी गुलशन राठिया अपने साथी संजु राठिया और लवकुमार श्रीवास के साथ 6 मई की दोपहर करीब 1 बजे पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 13 बीसी 4259 से किसी काम से खरसिया गए थे। बाइक को लवकुमार श्रीवास चला रहा था। शाम करीब 5.30 बजे के बीच सोनबरसा मोड़ के पास कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की जानकारी गुलशन ने अपने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां तीनों युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। हादसे में युवकों के सिर, हाथ, पैर और कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डायल 112 के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए रायगढ़ मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 04 क्यूडी 3565 के चालक पर बीएनएस की धारा 125(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











