गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्रवाई: 2 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 6.50 लाख कैश भी जप्त

ओडिशा तक पहुंची पुलिस, गांजा सप्लायर भी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो अवैध गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा बिक्री के लिए रखे कुल 6.50 लाख रुपये नगद, एक आयशर वाहन, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 की रात थाना देवभोग क्षेत्र के ग्राम खुटगांव स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट नाका, NH-130C पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे नारंगी रंग के आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की छत पर काले तिरपाल से ढके संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। तिरपाल हटाकर जांच करने पर अलग-अलग पैकेटों में गांजा मिला।

वाहन में सवार दो लोगों ने पूछताछ में अपना नाम संतोष अनंता मोहिते और सुमित सुभाष थोड़वे बताया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके आगे एक नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक OD 08 W 5814 में दो लोग रास्ता बताते हुए चल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। उनकी पहचान पंकज अनंता मोहिते और जलंधर खम्हारी के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन से कुल 400 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों के पास गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके से 1.50 लाख रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन, आयशर वाहन और ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

ओडिशा तक पहुंची पुलिस, गांजा सप्लायर भी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ग्राम डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, ओडिशा निवासी विनोद दिसारी से प्राप्त करना बताया। पुलिस ने मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए ओडिशा पहुंचकर विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गांजा के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 5 लाख रुपये नगद जब्त किए गए।

इस तरह पुलिस ने मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

1. संतोष अनंता मोहिते, उम्र 49 वर्ष, महाराष्ट्र
2. सुमित सुभाष थोड़वे, उम्र 35 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र
3. पंकज अनंता मोहिते, उम्र 47 वर्ष, रायगढ़, महाराष्ट्र
4. जलंधर खम्हारी, उम्र 43 वर्ष, जिला कालाहांडी, ओडिशा
5. विनोद दिसारी, उम्र 40 वर्ष, जिला कालाहांडी, ओडिशा

ये सामान हुआ जब्त

  • 400 किलो अवैध गांजा – अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये
  • आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 – करीब 20 लाख रुपये
  • ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक OD 08 W 5814
  • 3 मोबाइल फोन
  • मौके से 1.50 लाख रुपये नगद
  • गांजा के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 5 लाख रुपये नगद

गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों और अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों की लगातार सघन जांच और निगरानी जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

DGP अरुणदेव गौतम ने सपरिवार किए भगवान श्री राजीव लोचन के दर्शन, साइबर जागृति अभियान से जुड़ने की अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button