DGP अरुणदेव गौतम ने सपरिवार किए भगवान श्री राजीव लोचन के दर्शन, साइबर जागृति अभियान से जुड़ने की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने रविवार को सपरिवार गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल राजिम पहुंचकर भगवान श्री राजीव लोचन जी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक प्रवास के दौरान डीजीपी श्री अरुणदेव गौतम ने मंदिर प्रांगण में गरियाबंद पुलिस द्वारा लगाए गए विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ सेल्फी स्टैंड के जरिए आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं परिवार के साथ सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी लेकर अभियान के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाया।

साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से संवाद करते हुए डीजीपी ने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतना भी उतना ही जरूरी है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन मिलने वाले लालच या संदिग्ध ऑफर के झांसे में न आएं।

उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे साइबर जागृति सेल्फी स्टैंड के साथ अपनी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि उनके मित्रों और परिवार के लोगों तक भी साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचे और अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सके।

1930 पर करें कॉल

डीजीपी ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने की स्थिति में बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की अपील भी दोहराई। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की जानकारी जितनी जल्दी पुलिस तक पहुंचेगी, रकम को रोकने और पीड़ित की मदद करने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस महानिदेशक की गरिमामयी उपस्थिति और आम जनता से की गई अपील से ‘साइबर जागृति अभियान’ को नई ऊर्जा मिली है। गरियाबंद पुलिस सोशल मीडिया, सेल्फी स्टैंड और पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, गरियाबंद में QR कोड और सेल्फी से दिया जा रहा साइबर सुरक्षा का संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button