चार साल के बच्चे को हाइवा ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार हाइवा ने चार साल के बच्चे को रौंद दिया है। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। तीन घंटे के समझाइस के बाद मामला शांत हुआ और आवाजाही शुरू हुई। मामला बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र का है।

खेल रहे बच्चे को हाइवा ने कुचला

जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कछार के रहने वाले चैतराम खूंटे का चार साल का बेटा निखिल खूंटे गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान रेत लेकर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बच्चे को चपेट में ले लिया। इस हादसे में निखिल पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक हाइवा छोड़कर वहाँ से भाग निकला ।

आक्रोशित लोगों ने किया हाइवे में चक्काजाम

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते लोगों का आक्रोश बढ़ गया और सभी ने एकजुट होकर बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। तीन घंटे बाद मामलना शांत हुआ।

हाइवा को पुलिस ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक सूरज पिता शोभा यादव (26) निवासी ने बताया कि वह लछनपुर घाट से हाइवा में रेत भरकर कोलकाता फैक्ट्री छोडऩे के लिए जा रहा था। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/L9ReaRnoTk5GNaioqu4Hf8

यह खबर भी जरूर पढ़ें

नवापारा ब्रेकिंग : तेज रफ्तार हाईवे ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, देखिये वीडियो

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल