रायपुर में चाकूबाजी: दो घटनाओं में दो युवकों की मौत, दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में 2 अपचारी बालकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

महादेव घाट रोड की घटना

जानकारी के अनुसार पहली घटना गणेश मंदिर के पास महादेव घाट रोड की है। निषादपारा रायपुरा निवासी कैलाश निषाद (20) अपनी महिला मित्र के साथ पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे चंगोराभाठा निवासी टीकेंद्र देवांगन (20) ने उसे रोक लिया। टीकेंद्र ने बिना किसी बातचीत के अपने पास रखे चाकू से कैलाश पर हमला कर दिया। हमले में घायल कैलाश ने बचाव के दौरान टीकेंद्र से चाकू छीन लिया और उसी चाकू से उस पर वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल टीकेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं कैलाश निषाद को उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विवाद के बाद युवक की हत्या

दूसरी घटना 23 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 12.30 बजे श्रीराम नगर चंगोराभाठा में हुई। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा का स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा हत्या मामले में 5 आरोपियों और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें दबिश दे रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या, बलवा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button