नवापारा क्षेत्र में कार और बाइक की जोरदार टक्कर: बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी चालक पर केस दर्ज
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना 16 अप्रैल को शाम करीब 4.30 बजे की है। ग्राम मोखेतरा निवासी अनूपचंद साहू (35) 16 अप्रैल 2026 को अपनी मोटरसाइकिल (सीजी 04 एचपी 3122) से ग्राम भोरिंग से अपने ससुराल ग्राम परसट्ठी (धूमा) जा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे ग्राम पोंड मेन रोड के पास पहुंचा था, तभी नवापारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (सीजी 04 एचएस 9500) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि अनूपचंद साहू को कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 9.22 बजे उनकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने 20 अप्रैल को आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: भूसा से भरा तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलटा











