नशे में धुत महिला तालाब किनारे सो गई, गुस्से में पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला तालाब के पास नशे की हालत में पड़ी मिली, जिससे नाराज होकर पति ने बांस के डंडे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रैरूमाखुर्द चौकी का है।

तालाब किनारे नशे की हालत में मिली

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोखामुड़ा निवासी गणेश कोरवा (30) अपनी पत्नी सुकांति कोरवा (28) के साथ अमलझरिया जंगल में महुआ बीनने गया था। काम के दौरान उसने पत्नी को पानी लाने के लिए घर भेजा, लेकिन वह देर तक वापस नहीं लौटी। अगले दिन सुबह गणेश जब उसे तलाशते हुए तालाब के पास पहुंचा, तो उसकी पत्नी नशे की हालत में पड़ी मिली।

बताया जा रहा है कि उसने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। इसी बात से नाराज होकर गणेश का गुस्सा भड़क गया और उसने पास पड़े बांस के डंडे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर लौट आया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

आरोपी पति गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका की भाभी सुशीला कोरवा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

खूनी पति का तांडव: चापड़ से पत्नी की हत्या, मां-बहन पर भी वार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button