गरियाबंद पुलिस और SDRF की टीम ने बचाई जान: आधी रात बाढ़ में फंसे 4 लोगों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में बाढ़ के बीच फंसे चार लोगों को डायल-112, थाना देवभोग पुलिस और SDRF गरियाबंद की संयुक्त टीम ने करीब रात 2 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों से डायल-112 को सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा नाला तेल नदी से कटकर बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण नाले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसी दौरान चार लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम और थाना देवभोग पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने बाढ़ की गंभीर स्थिति का जायजा लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। फंसे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए SDRF गरियाबंद की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

सुरक्षित एवं सकुशल बाहर निकाला

इसके बाद थाना देवभोग पुलिस और SDRF की टीम ने आपसी समन्वय के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लगातार प्रयास के बाद करीब रात 2 बजे बाढ़ में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित एवं सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

टीम ने त्रिनाथ मरकाम, पिता चित्रांग मरकाम, उम्र 45 वर्ष, बलभद्र मरकाम, पिता चित्रांग मरकाम, उम्र 42 वर्ष, दुबनी बाई मरकाम, पति त्रिनाथ मरकाम, उम्र 30 वर्ष और जयमनी, पति बलभद्र मरकाम, उम्र 28 वर्ष सभी निवासी टिकरापारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद को रेस्क्यू कर सुरक्षित किया।

समय पर मिली सूचना पर तत्काल रिस्पॉन्स और SDRF के साथ प्रभावी समन्वय के चलते चारों लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका। पुलिस ने ग्रामीणों से नदी-नालों में बाढ़ के दौरान सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने पर जोखिम उठाकर पानी पार नहीं करने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी उफान पर: निसदा में एक ही परिवार के 6 लोग घर में फंसे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए सभी लोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button