पेड़ पर लटके मिला युवक की शव : जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की लाश पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ था। वह एक दिन पहले घर से निकला था, फिर लौटा ही नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार संडैल गांव के रहने वाले चंद्रकुमार बिंझवार (19) रविवार को अचानक घर से निकला गया था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजन परेशान हो गए। उसे ढूंढने लगे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। आसपास लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
खेत में काम करने गए लोगों ने देखा शव
सोमवार सुबह गांव के लोग जब खेत की तरफ काम करने के गए, तो उनकी नजर पेड़ पर लटकी हुई लाश पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनाम कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आत्महत्या की अन्य खबर भी पढ़ें…

मातम में बदली खुशियां : शादी के एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट मिला

Related Articles

Back to top button