भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक की मौत; 20 से अधिक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से परिचालक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्रियों के घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बालोद से धमतरी जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, डीआरडी कंपनी की बस क्रमांक सीजी 04 जेसी 1253 बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 35 से अधिक यात्रियों के सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बस के नीचे दबे परिचालक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घायलों का उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल बालोद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर भेजा गया। अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे के बाद बस में यात्रियों की संख्या, वाहन की क्षमता और संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने तथा बस के अनफिट होने की चर्चा सामने आई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेलर की चपेट में आई महिला राइडर; इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक फरार; बस्तर जाने निकले थे 23 राइडर्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button