दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल में आनंद मेला व कलाकृति 3.0 महोत्सव का आज होगा भव्य शुभारंभ, विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दावड़ा इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं CIT ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा आयोजित भव्य कलाकृति 3.0 – ए फ्यूज़न ऑफ साइंस एंड आर्ट महोत्सव का आयोजन 28 व 29 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों के लिए ज्ञान, कौशल, कला और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
CIT परिसर, भेलवाडीही, अभनपुर में आयोजित इस महोत्सव का विशेष आकर्षण आनंद मेला (Fun Fair) और बड़ा व्यापार (Bada Vyapaar) रहेगा, जिसमें विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे। साथ ही मेले में फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप, आई चेकअप और डेंटल चेकअप कैंप भी आयोजित होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चे सम्मिलित होंगे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

कार्यक्रम में 12 विभागों के अंतर्गत कई प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें वर्किंग/नॉन वर्किंग मॉडल, रंगोली, ड्राइंग, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, मास्टर शेफ (फायरलेस कुकिंग), फैशन शो सहित कई विधाओं में प्रतिस्पर्धा होगी । इन सभी प्रतिस्पर्धाओं में कक्षा 3वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
वहीं कार्यक्रमों में जीतने वाले विद्यालय को 1st Prize – ₹10,000 + विनिंग शील्ड, 2nd Prize – ₹7,000 + विनिंग कप, 3rd Prize – ₹5,000 + विनिंग कप प्रदान किए जाएंगे। कॉलेज स्तर पर सर्वाधिक विजेता छात्र-छात्राओं वाले कॉलेज को ₹5,000 + विनिंग कप से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण 29 नवंबर को किया जाएगा। दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल का यह महोत्सव छात्रों में नवाचार, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच साबित होगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











