ब्रेकिंग: राजिम-छुरा मार्ग पर पीएचई विभाग की गाड़ी और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पीएचई विभाग की गाड़ी ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना छुरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार होकर पक्तियाँ निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीएचई विभाग की बोर गाड़ी और उनके मोटरसाइकिल की राजिम- छुरा मार्ग पर लोहरसी राइस मिल के पास भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के सामने के परखच्चे उड़ गए और चोवाराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनका पुत्र भरत पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुत्र की भी मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची। एम्बुलेंस से उन्हे अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल भरत पटेल की भी मृत्य हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति सामने आएगी। वहीं एक ही घर में दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। एक छोटी सी लापरवाही किसी भी परिवार के लिए भारी पड़ सकती है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











