गौठान में लगे सबमर्सिबल पंप की चोरी, फिंगेश्वर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गौठान में लगे सबमर्सिबल पंप की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूरा मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार परसदाकला निवासी गणेश साहू (40 वर्ष) ने 4 जुलाई को फिंगेश्वर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें प्रार्थी ने बताया कि ग्राम खुड़सा के शासकीय गौठान में लगे सबमर्सिबल पंप को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही खोमेश्वर उर्फ ​​डोमेश्वर नेताम और धन्नू अड़वंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल की। ​​आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सबमर्सिबल पंप को उन्होंने ही चोरी कर छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: ज्वेलरी दुकान से चोरी कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाईन गेम में पैसा हार जाने से परेशान होकर दिया घटना को अंजाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल