छुरा पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी करते आरोपी को किया गिरफ्तार, एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिरनीबाहरा जंगल में पुलिस ने 57 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से बरामद किया। मवेशियों को डंडे से हांकते हुए ओडिशा ले जाया जा रहा था। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरनीबाहरा जंगल के रास्ते दो व्यक्ति बड़ी संख्या में मवेशियों को डंडे से हांकते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 20 बछिया, 20 गाय और 17 बछड़े सहित कुल 57 मवेशी मिले। पुलिस को आता देखकर एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमलाल खैरवार पिता मधु खैरवार, उम्र 50 वर्ष, निवासी उलटपारा गोंदलाबाहरा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button