कुएं में मिली लापता रेप पीड़िता की लाश, इंस्टा में छोड़ा सबूत, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रेप पीड़िता युवती की कुएं में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। मौत से पहले, युवती ने एक वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवती कह रही है कि, मैं मरने जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू सिंह और उसका भाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, युवती दो दिन से लापता थी। इसी बीच शुक्रवार को गांव के ही कुएं में उसकी लाश मिली। मृतका के पिता के अनुसार उसकी बेटी 5 नवंबर से लापता थी। परिजन उसे खोजने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन वह नहीं मिली, तभी शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने बताया कि घर से करीब 100 मीटर दूर कुएं में बेटी की लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर  शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

इधर परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों और परिजनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को जांच का अहम हिस्सा मानते हुए पुलिस से मामले की बारीकी से छानबीन करने को कहा है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो और घटनास्थल के तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंस्टा में किया वीडियो अपलोड

मृतका युवती ने आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम में एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में युवती ने कहा, “मैं मरने जा रही हूं। मेरी मौत के लिए सोनू और उसका भाई जिम्मेदार हैं। उसने पहले मुझसे मंदिर में शादी की, फिर किसी और से कोर्ट मैरिज कर ली। उसने मेरे फोन से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं और मुझसे मारपीट की। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मुझे मार देंगे। अब मैं आत्महत्या कर रही हूं।”

रेप केस में जेल गया था सोनू

रेप केस में जेल गया था सोनू

बताया जाता है कि, कुछ महीने पहले युवती ने गांव से लगे ग्राम जतरो के सोनू सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है। युवती की गुमशुदगी से एक दिन पहले ही सोनू सिंह और युवती पेशी पर कोर्ट गए थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक की पीट-पीटकर हत्या, जंगल में फेंकी लाश, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल