20 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अमाली का रहने वाला टुडेश्वर यादव 35 वर्ष गांव के एक कुएं की दीवार पर बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बीड़ी पी रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कोटा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुलिस को बताया कि युवक को बचाने का तत्काल प्रयास किया गया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या, बोरी में भरकर कुएं में फेंका शव











