छुरा पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छुरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को ग्राम कनसिंघी निवासी चमन लाल कुजाम ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमपी 9056, जो रात करीब 3 बजे घर की परछी में खड़ी थी, अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान 4 अगस्त को पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। गवाहों की मौजूदगी में पूछताछ करने पर आरोपी गुलाब सिंह नागेश (35 वर्ष), निवासी कनसिंघी बोईरडीह, थाना छुरा, जिला गरियाबंद ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने घर के पास रखी दूसरी मोटरसाइकिल की चाबी का उपयोग कर चोरी की गई बाइक को स्टार्ट किया और लेकर फरार हो गया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमपी 9056 बरामद कर ली। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 331(4) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, डायल-112 की तत्परता से युवक की बची जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button