खेत में मिली महिला की लाश, तीन दिन से थी लापता, घर से 2 किमी दूर मिला शव, हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तीन दिन से लापता महिला की लाश खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश घर से 2 किमी दूर मिली। खेत में काम करने आए किसान ने महिला की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंच गई। मामला धमतरी जिले के भखरा थाना क्षेत्र का है।

तीन दिन से थी लापता

जानकारी के मुताबिक सिलौटी और सौराबांधा के बीच एक खेत में महिला की लाश मिली। रविवार की सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो उसने वहां महिला की लाश देखी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला की पहचान दुर्गा साहू (43) के रूप में हुई। वह सौराबांधा की रहने वाली थी। 18 अप्रैल को वह घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

घर से 2 किमी दूर मिला शव

परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में उसका शव मिला। शव पर चोट या मारपीट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ भागी थी, इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल