आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत, साढ़ू भाई थे दोनों, परिवार में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किसान खेत की ओर गए थे, तभी अचानक गाज की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक आपस में साढ़ू थे। घटना बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र का है।

खेत की ओर गए थे दोनों किसान

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच कोटा क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ग्राम लखोदना निवासी मन्ना यादव (41) पिता माखन यादव और ग्राम नवाडीह बेलगहना निवासी कुंजराम यादव (45) पिता गंगाराम यादव लखोदना स्थित खेत की ओर गए थे। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक तेज आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। गाज गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी हालत बिगड़ गई।

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाय

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों किसानों को तत्काल उपचार के लिए कोटा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे जाएंगे। एक ही परिवार से जुड़े दो किसानों की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आकाशीय बिजली का कहर: झोपड़ी में बैठे 3 लोगों की मौत; 3 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button