सेवा के 25 वर्ष राष्ट्रप्रेम के रंग रंगा रायपुर, 5 हजार लोगों ने बनाई भव्य ‘ह्यूमन रंगोली’, भारत माता के जयघोष से गूंजा इंडोर स्टेडियम

भारत के नक्शे में छत्तीसगढ़ के साथ दिखी ‘डिजिटल इंडिया’ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की झलक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर का इंडोर स्टेडियम बुधवार को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। ‘सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में करीब 5 हजार महिला, पुरुष एवं युवाओं ने एक साथ विशाल ‘ह्यूमन रंगोली’ बनाकर सेवा, एकता और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने हजारों लोगों की सहभागिता से तैयार इस अनूठी प्रस्तुति की सराहना की। जनभागीदारी, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के भाव से सजे इस आयोजन ने पूरे वातावरण को उत्साह और गौरव से भर दिया।

अलग-अलग रंगों की वेशभूषा और टोपियां पहने हजारों प्रतिभागियों ने जब एक साथ निर्धारित संरचना में स्थान लिया तो पूरा स्टेडियम रंगों के विशाल कैनवास में बदल गया। प्रतिभागियों ने क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घूमते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। हजारों लोगों की एक लय और एक भाव के साथ सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

हजारों लोगों के बीच साकार हुआ भारत का नक्शा

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य करीब 5 हजार लोगों की सहभागिता से तैयार विशाल ह्यूमन रंगोली रही। रंगोली के मध्य भारत का नक्शा साकार किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की आकृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही ‘डिजिटल इंडिया’ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े प्रतीक चिन्हों ने आधुनिक, आत्मविश्वासी और आगे बढ़ते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

विभिन्न रंगों में एक साथ खड़े हजारों नागरिकों ने भारत की ‘विविधता में एकता’ की भावना को जीवंत कर दिया। रंगों के माध्यम से साकार हुई इस अनूठी प्रस्तुति में देश की सांस्कृतिक विविधता के साथ सेवा, विकास, आधुनिकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दिखाई दिया।

सेवा से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

‘सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम ने सेवा को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया।‘भारत माता की जय’ के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के रंगों के बीच इंडोर स्टेडियम में बना यह दृश्य सेवा, संकल्प और सामूहिक शक्ति की अनूठी तस्वीर बन गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य: नवा रायपुर के आसमान में ‘सारंग’ के हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button