अभनपुर नगरपालिका अध्यक्ष पर CMO-इंजीनियर से गाली-गलौज और धमकी का आरोप, FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :अभनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) निलेश केरकेट्टा और उप अभियंता दुशांत चौहान से कथित गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ अभनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज ऑडियो-वीडियो के साथ सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे सीएमओ निलेश केरकेट्टा और उप अभियंता दुशांत चौहान नगर पालिका कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे अपने कक्ष से बाहर आए और भुगतान से जुड़े मामले को लेकर दोनों अधिकारियों से विवाद करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक गाली-गलौज की और डंडे से मारने की धमकी देते हुए मारपीट का प्रयास किया।

20 मिनट तक विवाद का आरोप

शिकायत के अनुसार, बिना काम किए फंड से भुगतान करने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान कार्यालय में अन्य कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी मौजूद थे। सीएमओ ने शिकायत में कहा है कि इस घटना से कार्यालय में भय और असुरक्षा का माहौल बना है।

अधिकारियों ने घटना की सीसीटीवी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस ने रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज

सीएमओ निलेश केरकेट्टा की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में CCTV फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button