छुरा पुलिस ने 7 लाख के गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 7.45 लाख का सामान जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छुरा पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, टीवीएस जुपिटर स्कूटी और मोबाइल समेत कुल 7 लाख 45 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2026 को थाना छुरा को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोंगरा तिराहा-बिरनीबाहरा मार्ग की ओर से स्कूटी में गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मटमैले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-23-P-0438 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने पैरदान में रखे कपड़े के थैले और डिक्की में टेप से लपेटकर रखा गया कुल 14 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है।
कुल 7.45 लाख का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 किलो गांजा कीमत 7 लाख रुपए, टीवीएस जुपिटर स्कूटी कीमत 40 हजार रुपए और एक की-पैड मोबाइल कीमत 4 हजार रुपए, कुल 7 लाख 45 हजार रुपए का सामान जब्त किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम साहू पिता स्व. शारदा साहू, उम्र 56 वर्ष, निवासी खुड़सा, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा पुलिस की कार्रवाई: 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त











