दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग – राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने दीपावली के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त नागरिकों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। दो वर्षों के कठिन समय के बाद इस वर्ष लोग उल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर मेरी कामना है कि आगे भी हम इसी उत्साह और उमंग के साथ अपने सभी त्यौहार मनायेंगे। राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी अपने स्नेहजनों के साथ यह त्यौहार मनायें और खुशिया बांटे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व में अपने परिवार का त्याग कर जवान देश की रक्षा का अपना दायित्व निभा रहे हैं। मैं उन जांबाज प्रहरियों के हौसले को सलाम करती हूं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में हमें उत्सव के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए। हम उत्सव मनायें, लेकिन अपने परिवेश की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ही आतिशबाजी करें और सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film