शादी समारोह में पहुंची 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में 7 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिजनों के साथ शादी कार्यक्रम में पहुंची थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को तिल्दा नेवरा क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता अपने परिजनों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा मौके पर पहुंचा और बहला-फुसलाकर बच्ची को एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बच्ची की चीखें शादी समारोह के शोर-शराबे में दब गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक गिरफ्तार; इलाके में भारी आक्रोश











