निर्दलीय पार्षद पुनाराम कांग्रेस में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले की राजनीति में सोमवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब निर्दलीय पार्षद पुनाराम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने पुनाराम का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और स्थानीय निकायों में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनसेवा और विकास की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुनाराम के पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा तथा जनता के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पुनाराम ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और भूपेश बघेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निर्दलीय पार्षद पुनाराम के कांग्रेस में शामिल होने से आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है और पार्टी को स्थानीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, पुलिस के लिखित आश्वासन पर बनी सहमति; भाजपा नेताओं पर 7 दिन में होगी FIR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button