घटारानी मंदिर के दानपेटी को उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते चोर हुए कैद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल घटारानी में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया है। चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी की चेारी कर पैसा निकालकर दान पेटी बाहर फेंक दिया है। मंदिर समिति ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामला फ़िंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। बता दें आज सुबह ही राजिम में भगवान श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी दानपेटी चोरी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटारानी में स्थित माँ शारदा मंदिर के दानपेटी में बीती रात 8.30 बजे चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचा, तो पेटी गायब मिली। आसपास तलाश करने पर दानपेटी टूटी हुई अवस्था में पास के जंगल में मिला। जिसके बाद पुजारी ने इसकी सूचना मंदिर समिति को दी। समिति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चोरी करते कैमरे में हुए कैद

चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। जिसमें दो युवक मंदिर के अंदर पहुंचते हैं। बकायदा माता को प्रणाम करते है। फिर इधर-उधर देखने के बाद दानपेटी को उठा कर ले जाते हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे दुकानों के समान भी चोरी हुये है। 

बता दें कि बीती रात ही राजिम त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के दानपेटी चोरी हुई है। एक नशे में धुत युवक ने रात करीब 12 बजे दानपेटी चोरी की है। घटना की सूचना मंदिर के पुजारी ने पुलिस दे दी है। बड़ी करेली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी चोरी, डुप्लीकेट चाबी बनाकर दिया वारदात को अंजाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल