DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– डेविस कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 19 और 20 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के संयोजक गुरुचरण सिंह होरा अपनी टीम के साथ दक्षिण कोरिया पहुंच गए है, जहां उनके twam के कैप्टन रोहित राजपाल भी उनके साथ मौजूद है। मुकाबले के लिए दक्षिण कोरिया ने धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट तैयार की है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को अपनी खेल शैली के अनुसार रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।
भारतीय टीम के संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि दक्षिण कोरिया की कोर्ट की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों की ताकत और कोर्ट की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रही है।
धीमी कोर्ट पर खिलाड़ियों को ढालना होगा खेल
होरा ने बताया कि भारतीय टीम में सुमित नागल और दक्षिणेश्वर सुरेश जैसे खिलाड़ी हैं, जिनकी अपनी अलग-अलग खेल शैली है। नागल को अधिक उछाल वाली गेंद पसंद है, जबकि सुरेश अपनी दमदार सर्विस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर दोनों खिलाड़ियों को परिस्थितियों के मुताबिक अपने खेल में बदलाव करना होगा।
उन्होंने कहा कि डेविस कप जैसे मुकाबलों में मेजबान टीम को अपनी पसंद की परिस्थितियां तैयार करने का अवसर मिलता है। दक्षिण कोरिया ने भी अपने खिलाड़ियों की ताकत को ध्यान में रखते हुए कोर्ट तैयार की है।
पहली रणनीति काम नहीं आई तो विकल्प तैयार रखना होगा
होरा ने बताया कि मुकाबले के दौरान टीम को एक ही रणनीति पर निर्भर नहीं रहना है। परिस्थितियों के अनुसार रणनीति में बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। पहली योजना अपेक्षा के मुताबिक काम नहीं करती है तो दूसरी रणनीति और जरूरत पड़ने पर तीसरी योजना के साथ आगे बढ़ने की तैयारी रखनी होगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की ताकत को ध्यान में रखते हुए उनकी तैयारी कराई जा रही है और टीम का लक्ष्य परिस्थितियों को समझकर बेहतर प्रदर्शन करना है।
मेजबान टीम की परिस्थितियों से निपटना डेविस कप का हिस्सा
होरा ने बताया कि डेविस कप में मेजबान देश अक्सर अपने खिलाड़ियों के अनुकूल कोर्ट और परिस्थितियां तैयार करते हैं। भारतीय टीम भी ऐसी चुनौतियों के लिए तैयार है। दक्षिण कोरिया की धीमी कोर्ट पर गेंद के कम उछाल के बावजूद भारतीय खिलाड़ी अपनी रणनीति के साथ मुकाबले में उतरेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
खेल दिवस पर गरियाबंद में दिखा खिलाड़ियों का जुनून, विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता-उपविजेता हुए सम्मानित











