राजिम में बनेगा आधुनिक पौनी पसारी कॉम्प्लेक्स, विधायक रोहित साहू और नपाध्यक्ष महेश यादव ने किया भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विधायक रोहित साहू ने राजिम नगर के दत्तात्रेय मंदिर के समीप बनने वाले पौनी पसारी कॉम्प्लेक्स के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को नए विकास कार्यों की सौगात दी।
पौनी पसारी कॉम्प्लेक्स के निर्माण से स्थानीय छोटे व्यापारियों, बेरोज़गार युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े पारंपरिक व्यवसायियों को व्यापार के लिए एक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा, जिससे उनकी आजीविका में सुधार होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम के तत्काल पश्चात, विधायक रोहित साहू ने वार्ड क्रमांक 01 गांधी नगर का दौरा किया। सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने वार्ड के नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। वार्डवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित मांगों को विधायक के समक्ष रखा जिसे विधायक रोहित साहू ने सभी मुद्दों को विस्तार से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।
बिहुला बाई का किया अभिनंदन

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भावुक क्षण तब देखने को मिला जब विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र की वरिष्ठ नागरिक एवं लोक संस्कृति की प्रतीक बिहुला बाई का आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया जिन्हें अयोध्या के श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित किया गया था।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को जीवित रखने वाले गुणीजनों का सम्मान करना हमारी सदियों पुरानी परंपरा और संस्कारों का मूल हिस्सा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने विधायक रोहित साहू का राजिम नगर की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
राजिम विकास के नए आयाम छू रहा
उन्होंने कहा कि मैं राजिम नगर पालिका और समस्त नगरवासियों की ओर से हमारे यशस्वी विधायक रोहित साहू जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, जो राजिम के विकास के लिए निरंतर समर्पित हैं। पौनी पसारी योजना हमारे छोटे व्यापारी भाइयों और खासकर युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगी। आज विधायक जी के प्रयासों से नई सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद राजिम इस निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक के नेतृत्व में राजिम विकास के नए आयाम छू रहा है।
इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष लाला साहू सहित पार्षद मंशाराम कुर्रे, भारत यादव, आकाश राजपूत, सुरेश पटेल, बलराम यादव, तुषार कदम, उत्तम निषाद, अजय पटेल, टंकु सोनकर, कमल सिन्हा, गजेश्वर ध्रुव, ऋषि दुबे एवं योगेंद्र राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl










