महिला की संदिग्ध मौत, घर के कमरे में मिला शव… जांच में जुटी करेली बड़ी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ग्राम खिसोरा निवासी खिलन साहू पति भीम साहू (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह कमरे से कुछ आहट नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो महिला मृत अवस्था में मिली। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही करेली बड़ी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों, पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

करेली बड़ी क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button