महासमुंद ब्रेकिंग: लॉज में मिली युवक की संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस, सुसाइड नोट बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां निजी लॉज में एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे की घटना बताई जा रही है। लॉज के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला, तो मामले का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मामाभांचा निवासी रितेश जैन पिता त्रिलोकचंद जैन 39 वर्ष के रूप में की गई है। लाश सीलिंग से बंधीं रस्सी पर लटकी हुई थी। पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।

पत्नी से दोनों बच्चों का अच्छे से ख्याल रखने को कहा

युवक ने खुदकुशी से पहले अपने पिता त्रिलोकचंद जैन के लिए लिखा। अपने बुलेट बाइक और एक अन्य वाहन का जिक्र किया। लिखा था कि, उसे बेच कर रकम को बच्चों के नाम करने की बात कही। इसके अलावा उसके कौन-कौन से बैंक में अकाउंट हैं, उसे भी बच्चों के नाम पर करने की बात लिखी है। अपनी पत्नी से दोनों बच्चों का अच्छे से ख्याल रखने को कहा है।

मेडिकल फील्ड में काम करता था युवक

बताया जा रहा है कि रितेश जैन रायपुर में मेडिकल फील्ड में काम करता था। शनिवार को 7.50 बजे हिमांशी लॉज में एक कमरा बुक किया था। लॉज के संचालक ने बताया रितेश जैन कुछ तनाव में थे। रविवार को मोबाइल पर किसी से बातें की थी। शव को रस्सी पर लटकते देख पुलिस को सूचना दी गई।

सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। परिजनों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

CAF जवान के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा: प्रेमिका गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल