तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत; बाइक के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एडिशनल एसपी का चाचा बताया जा रहा है। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही श्री साईं बस क्रमांक सीजी 10 जी 1167 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान तखतपुर की ओर आ रही बाइक क्रमांक सीजी 10 सीसी 5520 को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया।

सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button