आपसी रंजिश में महिला की हत्या, नशे में धुत दूसरी महिला ने गंड़ासे से किया हमला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक महिला ने दूसरी महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दोनों महिलाओं के बीच आपसी रंजिश थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवाटोला की रहने वाली महिला फूलकुंवर पंडो (35 वर्ष) शुक्रवार को अपने खेत में रोपा लगाने के लिए धान का बीड़ा लेने गई थी। दोपहर में वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव की महिला हिरमनिया पंडो (42 वर्ष) मिली, जो शराब के नशे में धुत थी। दोनों के बीच आपसी रंजिश थी, जिसकी वजह से हिरमनिया ने फूलकुंवर के साथ गालीगलौज करनी शुरू की। इससे फूलकुंवर को गुस्सा आ गया और उसने हिरमनिया पर गंड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद गांववाले और परिजन मौके पर पहुंचे और घटना में गंभीर रूप से घायल हिरमनिया को रघुनाथनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शव के हाथ, चेहरे और पीठ पर गंड़ासे के गंभीर वार मिले हैं।

आरोपी
आरोपी

आरोपी ने चौकी पहुंचकर किया सरेंडर
इधर वारदात के बाद आरोपी खुद बलंगी चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ प्च्ब् की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हत्या से जुड़ी अन्य खबर भी पढ़े

भाजपा नेत्री के बेटे की हत्या: गुस्सा परिजन ने किया चक्काजाम, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल