घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस; मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक का शव घर के भीतर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिंगारभाटा में निवासी मनीष मार्कण्डेय (20 वर्ष) का शव उसके घर पर लटका मिला। परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है। अभनपुर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: दो अलग-अलग गांवों में फंदे से लटके मिले महिला और पुरुष के शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button