वक्ता मंच का पत्रकारिता गौरव सम्मान 8 को, प्रदेश भर के 100 पत्रकारों का सम्मान होगा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा रविवार 8 जून को संध्या 5 बजे से वृन्दावन सभागृह सिविल लाइन्स रायपुर में स्व. बंशीलाल शर्मा स्मृति पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है l इसमें प्रदेश भर से 100 पत्रकारों का सम्मान किया जायेगा l

प्रदेश के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, यू ट्यूब एवं वेब पोर्टल के सक्रिय मीडिया कर्मियों का इस हेतु चयन किया गया है l चयन समिति के प्रभारी दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक पं पी के तिवारी एवं सर्वोच्य छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक शिव शंकर सोनपिपरे है l कार्यक्रम की आयोजन समिति की प्रभारी वरिष्ठ समाज सेविका शोभा देवी शर्मा ने जानकारी दी है कि इस अवसर पर “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां” विषय पर एक परिचर्चा भी रखी गई है l इस परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् अपनी बातों को रखेंगे l

वक्ता मंच की यात्रा विगत 3 दशकों से जारी 

जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि स्व. बंशीलाल शर्मा जी हमारे शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थे l उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके परिजनों द्वारा प्रतिवर्ष वक्ता मंच के माध्यम से प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है l इस वर्ष का पत्रकारिता गौरव सम्मान उन समस्त पत्रकारों को समर्पित किया जा रहा है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के पक्ष में कलम को गतिमान रखा है l प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था वक्ता मंच विगत 3 दशकों से अधिक समय से रचनात्मक, शैक्षणिक व समाज सापेक्ष कार्यों के माध्यम से अपनी यात्रा को जारी रखे हुए है l जीवन के विविध क्षेत्रों की नवोदित प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य इस मंच द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है l

साहित्य, कला, शिक्षा, पर्यावरण, वक्तव्य कला, मंच संचालन, रंगोली, पेंटिंग जैसे विविध क्षेत्रों से गांव- गांव से चयनित कर हजारों प्रतिभाओं को यह मंच अब तक सम्मानित कर चुका है l मंच द्वारा समाज सेवा के अनेक प्रकल्प भी जारी है l इस क्रम में आयोजित हो रहे पत्रकारिता गौरव सम्मान में समस्त प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है l वक्ता मंच द्वारा जानकारी दी गई है कि एक समारोह में सभी उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया जाना संभव नहीं है, अत: आगे भी सम्मान श्रृंखला जारी रखी जायेगी l

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

दक्षिणमुखी संकटमोचन सुंदरकांड समिति ने किया क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, इन छात्रों ने किया नाम रोशन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल