सूने मकान के पास मिला मानव कंकाल : पुलिस ने जताया आशंका, कही ये बात..

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले के एक गांव में सूने मकान के पास तीन से चार माह पुराना कंकाल मिला है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास बारिकी से जांच किया तो शरीर के अन्य हिस्से के कंकाल भी बरामद किया है। पुलिस की टीम इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। छह माह पहले मकान मालिक काम के सिलसिले में गुजरात चला गया था। गुरुवार रात को वह परिवार के साथ लौटा है। इसके बाद शुक्रवार को उसने घर के बाहर कंकाल देखा। उन्होंने इसकी जानकारी कोटवार और पुलिस को दी। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थानांतर्गत ग्राम भटचौरा निवासी ओमप्रकाश लहरे (26) छह महीने पहले काम करने के लिए परिवार के साथ गुजरात गया था। गुरुवार की रात ओमप्रकाश अपने घर वापिस लौटा आया। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने मकान के पास मानव खोपड़ी देखी, तो वह डर गया। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के कोटवार और पुलिस को दी।
फोरेंसिंक जांच के लिए भेजे शव के अवशेष
इसकी सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर खोपड़ी जब्त कर लिया। इसके बाद आसपास आधा किलोमीटर के दायरे को बारिकी से जांच की। इस दौरान शरीर के पैर, हाथ और रीढ़ की हड्डी के टुकड़े के अवशेष भी बरामद की। पुलिस ने मानव कंकाल के हिस्सों को कब्जे में लेकर फोरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शव तीन से चार माह पुराना है। जानवरों के मांस को नोंचकर खाने की वजह से हड्डियों के अवशेष बचे हैं।
किसकी है लाश, पता लगाना मुश्किल
पचपेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि आशंका है कि कंकाल तीन-चार महीने से अधिक पुराना है। इसे फोरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। शव पुरुष का है या फिर महिला का अभी यह स्पष्ट नहीं बता सकते। गुम इंसान की जानकारी जुटाई जा रही है।
गांव से बाहर सूनसान जगह पर है मकान
ओमप्रकाश का घर गांव से बाहर है। इस कारण वहां लोगों की आना जाना ज्यादातर नहीं होता। इसलिए यह पता नहीं चलता कि यहां किसी की लाश को फेंक दिया गया है। बताया जा रहा है कि सूने मकान को देखकर किसी ने हत्या की वारदात के बाद लाश को ठिकाने लगाने यहां फेक दिया होगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film