दो दिन बंद रहेंगे शराब दुकान: कलेक्टर ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में दो दिन सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। इस सम्बंध में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार कांकेर (उत्तर बस्तर) के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल 3 (क) बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ एल 7 सैनिक कैंटीन को पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल