पानी को लेकर पड़ोसी से विवाद: कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, बेटी गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- घर के सामने गली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया। मां पर हमला होते देखकर बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर हमला हुआ है, इस घटना में गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में रहने वाला मंगलूराम कुर्रे (50) ऑटो चलाता है। घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे (45) व दो बेटी सुचित्रा कुर्रे (18) और शिवानी कुर्रें (17) रहती हैं। शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे को उनके पड़ोसी जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जमुना उनके सामने रहता है और गली में पानी डाल देता है। पानी बहाने से मना करने पर झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते जमुना प्रसाद ने कुल्हाड़ी निकाल शैलकुमारी पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई।
बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया हमला
विवाद के दौरान शैलकुमारी की बेटी सुचित्रा बीच-बचाव करने दौड़ी। इस पर जमुना प्रसाद ने सुचित्रा पर भी कुल्हाड़ी चला दिया, जिससे वह घायल हो गई गिर गई और बेहोश हो गई। जिस समय यह वारदात हुई मृतका शैलकुमारी का पति मंगलूराम ऑटो चलाने गया था। आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचा। पत्नी व बेटी को खून से लथपथ देखकर उसने सकरी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर जाने के बजाए उसे बेटी को अस्पताल ले जाने की बात कही। तब वह अपनी बेटी को लेकर इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
देर रात में हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
शाम 5.30 बजे हुई इस हत्या की जानकारी देने के बाद भी पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंची। तब मंगलूराम थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद आरोपी की जानकारी ली। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में था, जिसे पुलिस पकड़कर थाने ले गई।
आए दिन होता है विवाद
इस घटना के बाद मंगलूराम और उसकी तीसरे नंबर की बेटी ने बताया कि जमुना अनंत और उसके परिवार के सदस्य आए दिन विवाद करते थे। उन्होंने बताया कि जमुना, उसकी पत्नी व बेटों ने घर में घुसकर हमला किया है। जिस समय विवाद हुआ, तब उनकी पत्नी व दो बेटियां घर में थीं। मौका पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। इधर, थाना प्रभारी सागर पाठक ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की छोटी बेटी शिवानी से पूछताछ और बयान दर्ज करने पर पता चला है कि जमुना अनंत ने अकेले हमला किया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film