वक्ता मंच रायपुर ने करेली बड़ी के 12 बाल कवियों का किया सम्मान, बाल प्रतिभाओं को मिला सृजन का सम्मान

नवोदित रचनाकार सम्मान समारोह में प्रदेश के 50 उभरते साहित्यकार हुए सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर के वृंदावन सभागार में आयोजित नवोदित रचनाकार सम्मान समारोह में प्रदेशभर के 50 नवांकुर रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘आओ कविता लिखें’ समूह करेली बड़ी के 12 बाल कवियों को उनकी साहित्यिक प्रतिभा, सृजनशीलता एवं हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित बाल कवियों में ईशा सेन आस्मा, कुंती साहू, हेमलता निषाद, प्रीति, सरोज भारती, हेमलता, संतोषी साहू, गीतांजलि, हसीना साहू, तेजस्वी साहू, अगरदास तथा साक्षी सेन शामिल रहे। सम्मान प्राप्त कर सभी बाल कवियों एवं उनके अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे आगे बेहतर सृजन की प्रेरणा बताया।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पं. पी. के. तिवारी रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ लेखिका सीमा पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार धर द्विवेदी, शुभा शुक्ला ‘निशा’ एवं ज्योति शुक्ला उपस्थित रहीं।

साहित्य के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “साहित्य केवल शब्दों का संसार नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदना और समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है। बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच देकर हम भविष्य के साहित्यकार, चिंतक और जागरूक नागरिक तैयार कर रहे हैं। ऐसे सम्मान समारोह नई पीढ़ी में सृजन के प्रति विश्वास और उत्साह का संचार करते हैं।”

‘आओ कविता लिखें’ समूह के संस्थापक शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ ने कहा कि “हर बच्चे के भीतर एक कवि, एक रचनाकार और एक संवेदनशील मन छिपा होता है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने और सही दिशा देने की है। ‘आओ कविता लिखें’ समूह का उद्देश्य ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाओं को साहित्य का मंच उपलब्ध कराना है। यह सम्मान उन सभी बाल प्रतिभाओं के सतत परिश्रम और साहित्य के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है।इससे पहले भी वक्ता मंच ने राजधानी रायपुर मेंं आओ कविता लिखें समूह के 32 बालकवियों को सम्मानित किया था ।”

हर्ष एवं गौरव का वातावरण

इस उपलब्धि पर वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम ‘रसिक’, डॉ. इन्द्रजीत यदु, प्राचार्य कोमल सिंह साहू, किशोर कुमार जांगड़े, बृजेश कुमार देवांगन, पुर्नेश डड़सेना, दुर्गेश धनकर तथा श्याम सुन्दर साहू सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने सभी सम्मानित बाल कवियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

समारोह में साहित्य, भाषा और सृजन संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित रचनाकारों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ‘आओ कविता लिखें’ समूह करेली बड़ी के बाल कवियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अग्रगामी महिला सम्मान 2026 : नवापारा की चार महिलाओं सहित 100 मातृशक्तियों का हुआ सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button