बस स्टैंड के पीछे कार में हेरोइन का सौदा, दो युवक गिरफ्तार, नकदी सहित 2.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ कार, नगदी और अन्य सामान समेत कुल 2.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामला धमतरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमतरी बस स्टैंड के पीछे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में दो युवक मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 47 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 12 हजार रुपये नगद, एक कार, मोबाइल और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमर रजा (28) निवासी सदर बाजार धमतरी और मोहम्मद शोएब अख्तर (26) निवासी केला बाड़ी दुर्ग के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आगे भी जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button