दिल्ली से गांजा बेचने पहुंचा रायपुर , स्टेशन पर ग्राहक की तलाश करते, पहुंच गया जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में हो रहे अवैध रूप से नशे के कारोबार करने वालो पर प्रतिबंध लगाने रायपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कार्यवाही के तहत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना गंज पुलिस टीम को दिल्ली के अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है । 

मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नं. 02 पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एन्टी क्राइम और साइबर यूनिट एवं थाना गंज पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नीरज कुमार जाटव निवासी दिल्ली होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नीरज कुमार जाटव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 14 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. संदीप सिंह, महिपाल सिंह ठाकुर एवं थाना गंज से सउनि शिवशंकर दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दिए गए है निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

6 बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी नवापारा का रहने वाला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल