महिला आश्रय गृह : केन्द्रीय जेल के महिला प्रकोष्ठ में किया गया विधिक जागरूकता शिविर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष / न्यायमूर्ति माननीय गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अंतर्राष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी निकेतन, महिला आश्रय गृह एवं केन्द्रीय जेल रायपुर के महिला प्रकोष्ठ में प्रवीण मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारा विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया गया कि किसी संस्था को चलाने वाला या उसका नियंत्रण रखने वाला, किसी भी व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं कर सकता है, चाहे जेलों में निरूद्ध बंदी हो या शासकीय संस्थाओं में रहनेवाला आश्रित हो। यदि किसी भी प्रकार की कोई घटना होती है तो इसकी सीधी सूचना स्वयं या परिवार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित न्यायालय को दे सकते हैं, जिससे बंदियों एवं आश्रयगृह में रहने वाला हर भारतीय नागरिक और व्यक्तियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

साथ ही श्री मिश्रा के द्वारा नवीन जेलों के निर्माण तथा पूर्व जेलो के विस्तार के संबंध में केंद्रीय जेल रायपुर के विस्तार किए जाने बाली निर्माणाधीन बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा सम्मानित जेल अधीक्षक की उपस्थिति जेल नियमावली के तहत निर्माण तथा निर्माण गुणवत्ता पर जानकारी ली गई ।

केंद्रीय जिला महिला प्रकोष्ठ में भी सभी बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। जिले के शासकीय नारी निकेतन और सखी वन स्टॉप सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया जिसमें अधिक्षिका वंदना मिश्रा, प्रीति पांडेय उपस्थित थे। सखी वन स्टॉप सेंटर में भी औचक निरीक्षण के दौरान वहाँ घरेलू समस्याओं से पीड़ित पति-पत्नि का माननीय सचिव महोदय प्रवीण मिश्रा द्वारा सफल कॉउंसलिंग किया गया। इस निरीक्षण के दौरान आशुतोष तिवारी, रवि शुक्ला पैरालीगल वालंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

मुख्यमंत्री ने अपराध पर लगाम लगाने पुलिस अधिकारियों को दिया कड़ा संदेश कहा – पुलिस कप्तान सहित थाना स्तर के अधिकारियों पर होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल