चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही से नहीं हुई गर्भवती की मृत्यु, ये कारण आए सामने

अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की हो चुकी थी मृत्यु

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा में 29 अप्रैल को डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मृत्यु होने के संबंध में कुछ जगह खबर प्रकाशन के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि जिला कार्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी-छुरा द्वारा डॉ. की लापरवाही से महिला की मृत्यु का खण्डन किया गया है।

उक्त प्रकरण के संबंध में सीएमएचओ ने बताया कि मृतक जिसकी उम्र 27 वर्ष थी जो कि ग्राम-खैरझिटी, विकासखण्ड-छुरा, जिला-गरियाबंद की निवासी थी, जो 07 माह की गर्भवती थी। उनके पेट में अत्यधिक दर्द होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा अस्पताल में 28 अप्रैल 2025 को लगभग समय प्रातः 11:30 बजे लाया गया था। उस समय वह बेसुध-बेहोश होने के कारण डाक्टर द्वारा तुरंत प्रसव कक्ष में शिफ्ट कराकर जांच किया गया।

जांच उपरांत पाया गया कि महिला की धड़कन रूक चुकी थी। ई.सी.जी. भी किया गया, अन्य जांच के पश्चात् डॉ. डी.एस. निषाद द्वारा गर्भवती को मृत घोषित किया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मृत्यु हो चुकी थी, बताया जाना पाया गया। जिसके आधार पर यह कहना कि ईलाज में देरी या डाक्टर की लापरवाही सही प्रतीत नहीं होती है।

महिला की स्थति गंभीर थी

डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि डॉक्टर द्वारा तुरंत छुरा थाने में सूचना दी गई और दोपहर में ही कार्यपालिक दण्डाधिकारी के उपस्थिति में दो डाक्टरों डॉ. डी. एस. निषाद व डॉ. बी. बी. आर्या की टीम गठित कर महिला का पोस्टमार्टम किया गया। पूरे पोस्टमार्टम प्रक्रिया का पुलिस के द्वारा विडियों ग्राफी भी कराया गया। साथ ही महिला के विसरा को रासायनिक परीक्षण हेतु संरक्षित रखा गया।

मृत महिला के पति से जानकारी लेने पर बताया गया कि घर में ही उसकी स्थति गंभीर थी। उसकी पत्नि का यह द्वितीय गर्भधारण था। उनका पहला बच्चा अगस्त 2023 में सिजेरियन से जन्म लिया था, वर्तमान मे उनका पहला बच्चा की उम्र 1 साल 8 माह है।  मृतिका का यह द्वितीय गर्भधारण उच्च जोखिम की श्रेणी में था, जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम तिमाही में गर्भवस्था का पंजीयन कराकर उसे सही समय पर टीका व सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय की जा रही थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों में आक्रोश, डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल