जंगल में मिली युवती की नग्न लाश, पहचान छिपाने चेहरे को कुचला, गले-पीठ पर धारदार वार के निशान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला, जबकि उसके कपड़े आसपास बिखरे हुए थे। शरीर पर धारदार वार के निशान मिले है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुमिडीह डैम किनारे युवती का शव पड़े देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मृतका के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। वहीं युवती के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था, जिससे उसकी पहचान न हो सके। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखकर मामला हत्या का माना जा रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों की तलाश के साथ घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, कीचड़ से सना था शव, रात में घर से निकली थी युवती, रेप के बाद हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button