मुख्यमंत्री ने मौली श्री का पौधा रोपण कर बारिश के सीजन में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का किया आव्हान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों से बारिश सीजन में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का आव्हान किया है। उन्होंने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्रनगर स्थित सिकल सेल संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं धरती को हरा-भरा बनाने के लिए मौलश्री के पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मौलश्री का पौधा एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बादाम का पौधा लगाया। इस मौके पर विधायक कुलदीप जुनेजा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया, महानिदेशक सिकल सेल डॉ. ऊषा जोशी, पद्श्री डॉ. दाबके सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल