महिला की संदिग्ध मौत, खुले प्लॉट में मिला शव, जताई जा रही इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में एक 35 वर्षीय महिला का शव खुले प्लॉट में मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वागत विहार कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव कॉलोनी के एक खुले प्लॉट में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सुभद्रा बाई साहू (35 वर्ष) निवासी बोरियाकला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जुटी जांच में
घटना को लेकर क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने तथा संबंधित लोगों से पूछताछ में जुटी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











