सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, कई युवतियां और युवक रंगे हाथों पकड़ाए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान सात महिला और युवतियों तथा एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। मामला रायगढ़ जिले के सिटी कोतवाली और जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लाल टंकी क्षेत्र स्थित एक मकान में लंबे समय से कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचा। गतिविधियों की पुष्टि होते ही बाहर तैनात टीम ने तत्काल छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान एक महिला और दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

लंबे समय से चल रहा था नेटवर्क

इसी दौरान जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठूमुड़ा इलाके में भी पुलिस ने एक अन्य मकान पर दबिश दी, जहां एक युवक और चार महिलाएं संदिग्ध हालात में मिलीं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, लाल टंकी क्षेत्र से हिरासत में ली गई एक महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस नेटवर्क का संचालन कर रही थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में यह भी सामने आया है कि हिरासत में ली गई दो युवतियों में एक कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका संचालन किस स्तर से किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले का विस्तृत खुलासा आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मिठाई दुकान के अंदर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ः फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, संचालक समेत 8 लोग गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button