इश्क में मिली सजा-ए-मौत : जवान आशिक के सामने फीकी पड़ी उम्रदराज प्रेमी की मोहब्बत, बड़ी वारदात को दिया अंजाम, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- खदान में मिले बुजुर्ग के लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया गया। दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। शादीशुदा प्रेमिका ने अपने जवान प्रेमी के साथ मिलकर बुजुर्ग पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी है। इसके बादशव को बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया था। मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। पुलिस मामले के जांच में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच 2 मई को सुंदर का शव कमलपुर खदान में पानी से भरे गड्ढे में मिला। आस-पास के लोगों ने ही बोरे में बंधी हुई लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
जांच में हुए कई खुलासे
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की पता चला कि सुंदर साय की पत्नी का निधान 2014 में हो गया था। तब से उसका प्रेम प्रसंग कमलपुर निवासी भगमेन बाई(40) से चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले दोनों के विवाद के बाद से भगमेन बाई किसी और से प्रेम करने लगी थी।
पति को छोड़ दिया था
पुलिस को यह भी पता चला कि भगमेन बाई ने शादी के बाद से पति का छोड़ दिया था। वो अकेली ही घर पर रहती थी। वर्तमान में उसका संबंध सोमार साय(26) से चल रहा था। ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भगमेन बाई और सोमार साय को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शराब पार्टी के बाद दिया घटना को अंजाम
आरोपियों ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम को सुंदर साय भगमेन बाई के घर गया था। उसने साथ में शराब और मुर्गा रखा था। उसने कहा कि चलो शराब पीते हैं। इस पर भगमेन ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर घर से कुछ दूर पर ही स्थिति सुनसान जगह पर शराब पार्टी की। इसके बाद भगमेन के घर आने जाने को लेकर सोमार और सुंदर के बीच विवाद हो गया।
गला घोंटकर हत्या
विवाद इतना बढ़ा कि सोमार ने सुंदर को पहले पीटा। फिर उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद भगमेन बाई भी मौके पर पहुंच गई। उसने सोमार के साथ मिलकर सुंदर का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बोरे में भरकर खदान में फेंक दिया गया। आरोपियों के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमार और मृतक सुंदर खेती किसानी करते थे। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
चरित्र शंका : बेटे ने की मां की हत्या, आए दिन होता था इस बात को लेकर विवाद, जानिए पूरा मामला