गरियाबंद ब्रेकिंग : जंगल में मिला युवक युवती का कंकाल, कई दिनों से थे लापता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के जंगल में युवक और युवती का कंकाल मिला है। 10 जुलाई से दोनों युवक और युवती लापता थे। मौके पर मिले कपड़ों, बैग और आधार से उनकी पहचान की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मामला गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना का है।

जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को मैनपुर क्षेत्र के ग्राम राजपुर जाडापदर से भुमिका नागेश 21 वर्ष और ग्राम कोनारी तुहामेटा से लक्ष्मण मरकाम 20 वर्ष एक ही दिन बगैर किसी को बताए घर से लापता हो गए थे। युवक युवती के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा इस मामले में गुम इंसान की रिर्पोट दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान युवक युवती के प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई थी।

आधार और कपड़ों से की गई पहचान

मंगलवार को मैनपुर से लगभग 7 किमी दूर गोबरा जंगल की पहाड़ी पर ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा। जो पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी मैनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मौका स्थल पर मिले कपड़ों, आधार, चप्पल और बैग से दोनों की पहचान लक्ष्मण मरकाम और भुमिका नागेश के रूप में की गई।

पुलिस आशंका जता रही है कि युवक युवती ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रायपुर से फॉरेंसिंग टीम को भी घटना स्थल बुलाया गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमी की मौत से दुखी प्रेमिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकते मिला शव, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल