प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज: संबंध बनाने दबाव, मंगेतर संग पहुंची युवती ने जड़े थप्पड़; VIDEO वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा ने डेढ़ साल तक व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील संदेश भेजने, संबंध बनाने का दबाव डालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के पास पहुंची, जहां दोनों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। इस दौरान छात्रा ने प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर छात्रा काजल मिंज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से प्रोफेसर उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहे थे। इतना ही नहीं, कथित तौर पर उस पर संबंध बनाने का दबाव भी बनाया जा रहा था।
कई बार समझाया, फिर भी नहीं माने
छात्रा का आरोप है कि उसने कई बार प्रोफेसर से इस तरह की हरकतें बंद करने को कहा। उसने उन्हें यह भी बताया कि वह अविवाहित है, जबकि प्रोफेसर शादीशुदा हैं। इसके बावजूद आपत्तिजनक संदेश भेजने का सिलसिला जारी रहा। छात्रा का कहना है कि उसके पास सभी चैट और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित हैं।
लगातार प्रताड़ित से परेशान छात्रा 1 जुलाई को अपने होने वाले पति के साथ प्रोफेसर के निवास पहुंची। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में छात्रा ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रोफेसर की पत्नी भी दिखाई देती हैं, जो मामला शांत कराने और माफी मांगने का प्रयास करती नजर आती हैं।
थाने पहुंची छात्रा, फिर हुआ समझौता
बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्रा ने लैलूंगा थाने में लिखित शिकायत देकर प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रा का कहना था कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वह आगे कानूनी कार्रवाई करेगी। हालांकि पुलिस के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
और भी पीड़ित हैं तो सामने आएं
छात्रा ने अन्य छात्राओं से भी अपील की कि यदि किसी और को भी इसी तरह परेशान किया गया है तो वे सामने आकर अपनी बात रखें, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन











